आज का राशिफल
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आधा दिन बीतने के बाद आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। समय का प्रबंधन करने की जरूरत है। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत उत्तम रहेगी। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। घर परिवार के कार्य भी समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अपने परिवार को बताकर और अपने कामों से जताकर महसूस कराते रहें कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी और इस ख़ुशी को दोगुना करने के लिए उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।
वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
घर के किसी सदस्य की सकारात्मक गतिविधियों की वजह से खुशी बार माहौल रहेगा। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बनाएं। इससे समय अनुसार काम पूरे हो जाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा और उनके साथ संबंध मधुर होंगे। आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। एक ऐसा वक़्त जब नौकरियों या व्यापार के नए प्रस्ताव आएंगे, आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वर्तमान ग्रह स्थिति अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में भी आपका विशेष रुझान रहेगा, इससे अपने अंदर अद्भुत शांति और ऊर्जा महसूस करेंगे। खुद के लिए भी शॉपिंग करने का मन बनेगा। आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आपकी मेहनत और योग्यता से कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे। आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज किसी भी कार्य के प्रति आपकी लगन और मेहनत आपके उद्देश्यों तक जरूर पहुंचेंगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। कोई भी समस्या होने पर परिवार जनों के साथ शेयर करना निश्चित ही समाधान देगा। तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। अगर आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखें, तो अपने करिअर में तरक़्क़ी की ओर बड़ा क़दम लेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। यह समय आत्म अवलोकन तथा आत्म मंथन करने का है। इससे आपको मन में चल रहे कई प्रश्नों का समाधान मिलेगा। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेगी। आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। इसलिए खुद को सक्रिय और रचनात्मक बनाए रखें। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। परिवहन से संबंधित भी कुछ योजनाएं होंगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए। अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अनुकूल समय है। अपने उद्देश्य के प्रति फोकस रहे। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से बहुत कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। हालांकि दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता भी सुनिश्चित है। मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको बहुत ही व्यस्त रखने वाला है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति पूरी एकाग्रता रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।
कुम्भ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपकी कोई समस्या हल हो सकती है, जिसके लिए आप पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। अगर किसी नजदीकी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा और दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। लाभदायक समय बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। जो सकारात्मक रहेगा। आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि संपन्न होगी। बच्चों की किसी सकारात्मक गतिविधि से आप गर्वित महसूस करेंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
