🌞 दैनिक राशिफल – बुधवार, 1 अक्टूबर 2025🌞
क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 9
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 6
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन लाभकारी है। व्यर्थ की चिंता न करें।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-परिवार में सुकून और प्रेम का माहौल रहेगा। पुराने मित्र से भेंट संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 2
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज नए निवेश के लिए समय अच्छा है। रिश्तों में विश्वास और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- शुभ रंग: हल्का पीला
- शुभ अंक: 7
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपका साथ देगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 3
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पर अधिक विश्वास करने से बचें। यात्रा की संभावना है।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 4
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 8
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मेहनत का फल मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग: आसमानी
- शुभ अंक: 5
कुम्भ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मित्रों से मुलाकात होगी। करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
- शुभ रंग: बैंगनी
- शुभ अंक: 7
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- शुभ रंग: चांदी जैसा
- शुभ अंक: 2
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
