Aaj Ka Rashifal रविवार, 15 फ़रवरी 2026: आज का राशिफल
क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए।
♈ मेष राशि

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
सलाह: जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें।
अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।
♉ वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
सलाह: किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है। यदि आप अपने मित्रों को इसमें सहभागी बनाएँ, तो आनन्द दोगुना हो जाएगा।
♊ मिथुन राशि

आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
सलाह: समय का सदुपयोग करें।
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।
♋ कर्क राशि

भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
सलाह: मन को शांत रखें और सकारात्मक सोचें।
क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।
♌ सिंह राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
सलाह: अहंकार से दूर रहें।
अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।
♍ कन्या राशि

आज मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
सलाह: अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। आज विदेश में रहने वाले किसी शख्स से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।
♎ तुला राशि

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी में लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
सलाह: संतुलित व्यवहार बनाए रखें।
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
सलाह: धैर्य बनाए रखें।
रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।
♐ धनु राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
सलाह: सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें।
सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।
♑ मकर राशि

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
सलाह: पुराने विवाद सुलझाने का प्रयास करें।
दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।
♒ कुम्भ राशि

नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
सलाह: जल्दबाज़ी से बचें।
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। टी. वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आँखों में दर्द संभव है।
♓ मीन राशि

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
सलाह: भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

