सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

गरीब कैदियों के लिए भारत सरकार द्वारा सहायता योजना: जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बागेश्वर: जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने गुरुवार देर शाम गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु जनपद स्तरीय सशक्त समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य जेल में बंद उन गरीब कैदियों की पहचान करना है, जो आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना राशि या जमानत राशि का भुगतान नहीं कर पा रहे और इस वजह से वे जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने बैठक में निर्देश दिए कि ऐसे सभी कैदियों को चिन्हित किया जाए और अगली बैठक में उनके मामलों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए समिति के सामने प्रस्तुत किया जाए। इस योजना के तहत, गरीब कैदियों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपनी जुर्माना राशि या जमानत राशि का भुगतान कर सकें और जेल से रिहा हो सकें।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार, सीओ अंकित कंडारी, अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल, और कारागार अधीक्षक भी मौजूद थे।


Spread the love