सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

“उत्तराखंड सरकार ने सिंचाई विभाग में किए बड़े प्रशासनिक बदलाव, अभियंताओं के बंपर तबादले”

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सिंचाई विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए अभियंताओं के बंपर तबादले किए हैं। यह निर्णय विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

सचिव सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य राज्य में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना, विकास परियोजनाओं में तेजी लाना और जल संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानांतरण नीति के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है, जिससे अभियंताओं की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित अभियंताओं को शीघ्र ही अपनी नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूती देने और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।


Spread the love