भारतीय जनता पार्टी जिला बागेश्वर को मिला नया जिला अध्यक्ष: श्रीमती प्रभा गढ़िया जी की नियुक्ति
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर, 09 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान, पार्टी ने जिला बागेश्वर का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया। पूर्व विधायक गंगोलीहाट, श्रीमती मीना गंगोला जी, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश श्रीमान पुष्कर सिंह काला जी की देखरेख में जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।
भा.ज.पा. के जिला बागेश्वर का नया अध्यक्ष के रूप में श्रीमती प्रभा गढ़िया जी की नियुक्ति की गई है। श्रीमती गढ़िया जी, जो कि पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा और जिला पंचायत सदस्य हैं, उनकी नियुक्ति से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बलवंत सिंह भौरयाल जी, विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमान इन्द्र सिंह फर्स्वाण जी, महामंत्री श्रीमान संजय परिहार एवं श्री घनश्याम जोशी जी समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीमती प्रभा गढ़िया जी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने की कामना की।
