Spread the love

हल्द्वानी- रिश्वत लेते सीबीआई की गिरफ्त में  ईपीएफओ कर्मचारी

सीबीआई ने शुक्रवार को हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां ईपीएफओ के रीजनल ऑफिस में तैनात एक लोअर डिविजनल क्लर्क को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ईपीएफओ ऑफिस में तैनात क्लर्क विजय शंकर सिंह पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी से पेंशन लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला की तरफ से सीबीआई के देहरादून दफ्तर में की गई थी। शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारा यहां क्लर्क को 1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई की टीम शुक्रवार रात आरोपी क्लर्क को लेकर देहरादून रवाना हो गई। शनिवार को गिरफ्तार क्लर्क को देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Spread the love

You missed