Spread the love

शटल सेवा में दिखा प्रशासनिक तालमेल

विभिन्न विभागों के समन्वय से सफल रहा 15 जून का संचालन अभियान

ए.पी. बाजपेयी के निर्देशन में 193 बसों से पहुंचाए गए श्रद्धालु, कोई अव्यवस्था नहीं

हल्द्वानी/काठगोदाम, 15 जून। कैंची धाम मेले में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आज शटल सेवा का व्यापक संचालन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट व शटल सेवा के नोडल अधिकारी ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि आज दिनांक 15 जून को शाम 7:30 बजे तक कुल 193 शटल बसें काठगोदाम व हल्द्वानी से भवाली/कैंची की ओर भेजी जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 110 बसें तथा हल्द्वानी से (48 केमू + 35 रोडवेज) कुल 83 बसें भेजी गईं। इसके अतिरिक्त यात्रियों की वापसी के लिए केमू की 33 तथा उत्तराखंड परिवहन निगम की 10 खाली बसें भी भवाली रवाना की गई।

नैनीताल के लिए भी उत्तराखंड परिवहन निगम की 47 शटल बसें और 10 खाली बसें भेजी गईं, ताकि अधिकतम यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाया जा सके।

समयवार शटल संचालन (15 जून):

  • 8:00 बजे सुबह तक – कुल 124 बसें
  • 10:00 बजे तक – कुल 166 बसें
  • 12:00 बजे तक – कुल 184 बसें
  • 2:00 बजे तक – कुल 191 बसें
  • 5:30 बजे व 7:30 बजे तक – कुल 193 शटल बसें

शटल सेवा के सफल संचालन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने समर्पित भूमिका निभाई। एआरटीओ हल्द्वानी जितेंद्र सिंगवान और एआरटीओ रुद्रपुर मोहित कोठारी ने परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यात्री कर अधिकारी गोविंद सिंह ने यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहितास सागर ने law and order बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका अदा की। सभी अधिकारियों की संयुक्त प्रयासों से शटल सेवा का संचालन सफलतापूर्वक किया जा सका।

ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय से कार्य किया गया। आने वाले दिनों में भी शटल सेवाएं स्थिति के अनुसार संचालित की जाएंगी।


Spread the love