Spread the love

राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन ₹35,000 समेत कई मांगें होंगी शामिल

संवाददाता सीमा खेतवाल

नैनीताल, 3 जुलाई 2025:ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत उत्तराखण्ड आशा वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने की। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 09 जुलाई 2025 को यूनियन के बैनर तले जिले भर की आशा वर्कर्स राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल में भाग लेंगी, और नैनीताल में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें पुराने 44 श्रम कानूनों की बहाली, चार श्रम संहिताओं को वापस लेना, आशा वर्कर्स को ₹35,000 न्यूनतम वेतन देना, राज्य कर्मचारी का दर्जा देना, शोषण पर रोक, रिटायरमेंट के बाद पेंशन, और एकमुश्त भुगतान जैसी मांगें प्रमुख रहीं। यूनियन ने सभी आशा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस हड़ताल में भाग लें और अपनी एकजुटता का परिचय दें।

बैठक में निम्नलिखित सदस्यों की सहभागिता रही: कमला कुंजवाल (प्रदेश अध्यक्ष), भगवती बोहरा (सचिव), मीरा आर्या (भीमताल ब्लॉक अध्यक्ष), विमला उप्रेती (वेतालघाट ब्लॉक), हेमा बिष्ट (रामगढ़ ब्लॉक), इन्दूबाला, चन्द्रा सती (नैनीताल), दुर्गा टम्टा, कुसुमलता सनवाल, भगवती शर्मा, गंगा, शान्ती आर्या, नीरू पुजारी, तुलसी बिष्ट, हसा खड़ायत, सरिता कुरिया, कमला बिष्ट, रमा गैड़ा, कमला डालाकोटी, कांती मनराल, नीलम बिष्ट एवं दीपा अधिकारी।


Spread the love

You missed