08 चालक गिरफ्तार, 05 कार और 03 बाइकें हुई सीज
नियमों के उल्लंघन करने वालों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध थाना काठगोदाम पुलिस की सख़्त कार्यवाही चालान, सीज़ और जुर्माना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 दलीप सिंह , उ0नि0 नीतू व पुलिस टीम द्वारा हैड़ाखान मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बिना हेल्मेट, तीन सवारी बैठाने वाले, हुड़दंग करने वाले व महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई।

👉 120 लोगों को किया चैक कर कार्यवाही की गई है।
👉 08 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 MV Act (शराब पीकर वाहन चलाना) के तहत कार्यवाही की गई तथा गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।
01. चालक प्रमोद राजपूत निवासी गली न0. 1 नागेश्वर महादेव कालोनी बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 22 वर्ष वाहन संख्या UK04-AM-7294 दो पहिया
02. चालक अंकित जयसवाल निवासी शान्तिनगर ऋषिकेश उम्र 32 वर्ष वाहन संख्या UK04-AC-7515 दोपहिया वाहन
03. चालक चंचल जोशी निवासी कोहली कालोनी बिठौरिया न0.1 हरिपुर नायक नैनीताल उम्र 34 वर्ष वाहन संख्या Uk04-AL-9210 दोपहिया वाहन
04. चालक रमेश सिंह निवासी नन्द राम पार्क उधम सिंह नगर जनपद उधम सिंह नगर वाहन संख्या DL14CH7157 कार
05. चालक सतीश शर्मा निवासी निलियम कालोनी देवलचौड़ मानपुर पश्चिम हल्द्वानी द्वारा वाहन संख्या UK04-S-3570 कार
06. चालक मनीष कुमार निवासी पुरानी चूंगी काठगोदाम जनपद नैनीताल हाल पता सुल्ताननगरी खेड़ा गौलापार काठगोदाम वाहन संख्या UK07-U-5940 कार
07. चालक विरेन्द्र कुमार निवासी नवीन मण्डी हल्द्वानी नैनीताल वाहन संख्या UP54BB-9767 कार
08. चालक शुभम गुर्रानी निवासी मकान न0152 कुसुमखेड़ा हल्द्वानी वाहन संख्या UK04-AG- 6038 कार
👉 31 व्यक्तियों पर MV Act के तहत चालानी कार्रवाई कर ₹14,500 का जुर्माना वसूला गया।
👉 07 हुड़दंगी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई, ₹1,750 वसूला गया।
यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।
