Spread the love

नशे में बहा खून! बेटे ने ले ली पिता की जान

दिनेशपुर के मोहनपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात

दिनेशपुर (उधमसिंह नगर)। मोहनपुर नंबर एक गांव में बुधवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब पिता-पुत्र के बीच हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि शराब के नशे में हुई झड़प के दौरान बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गुरुवार सुबह हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मोहनपुर नंबर एक निवासी गुरुपद विश्वास (उम्र लगभग 45 वर्ष) का बुधवार रात अपने 19 वर्षीय बेटे कन्हई विश्वास से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था और कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि पहले गुरुपद ने गुस्से में आकर बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसके बाद कन्हई ने पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसी से उनके सिर और पीठ पर कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल गुरुपद को परिजन आनन-फानन में गदरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान गुरुपद ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी कन्हई विश्वास को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और मृतक के परिजन शोक में डूबे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़ी हर कड़ी को स्पष्ट किया जाएगा।

#UttarakhandNews,#DevbhoomiCrime,#UttarakhandBreaking,#UttarakhandSamachar,#UKNewsLive,#KumaonCrimeUpdate,#UdhamsinghNagarNews,#DineshpurNews,#MohanpurUpdate,#UKTopNews,#DevbhoomiJanHunkar,#VoiceOfUttarakhand,#HillStateUpdate,#UKGroundReport,#LiveFromUttarakhand,#BreakingNews,#LatestNewsOfUttarakhand,#Uttarakhand,#उत्तराखंड_की_खबर,#उत्तराखंड_की_खबरें,#उत्तराखंड_की_ताज़ा_खबरें,#उत्तराखंड_न्यूज़,#उत्तराखंड_समाचार,#ताज़ा_खबरें,#UttarakhandSamachar,#DevbhoomiNews,#UKBreakingUpdate


Spread the love