Spread the love

हल्द्वानी: जीतपुर नेगी क्षेत्र के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी 

हल्द्वानी। शहर के जीतपुर नेगी क्षेत्र में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। राहगीरों द्वारा शव को देखे जाने के बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी था और हाल ही में अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी के जीतपुर नेगी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुभम की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की साजिश या दबाव की संभावना को भी टाला न जा सके।


Spread the love