क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन: कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। किसी बुजुर्ग की सलाह लाभकारी होगी। गाड़ी धीरे चलाएं।
शुभ रंग: लाल
उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।
खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन: पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव रह सकता है। व्यर्थ की बहस से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले तिल का दान करें।
सेहत बढ़िया रहेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर ज़ोर दें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन: नौकरी और व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे। पुराने संपर्क फिर से सक्रिय होंगे।
शुभ रंग: हरा
उपाय: शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताज़गी का अनुभव दे सकता है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन: मन भावुक रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
उपाय: किसी गरीब को भोजन कराएं।
आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएँ। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन: खर्चों में वृद्धि होगी। कोई पुराना कर्ज उभर सकता है। संयम बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन: प्रेम संबंधों में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन: करियर में नए मौके मिल सकते हैं। परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन: यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए अनुभव प्राप्त होंगे।
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। कोई फिल्म या नाटक देखकर आज आपका मन पहाड़ों में जाने का कर सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन: शनि का दिन आपके लिए विशेष है। नया निवेश लाभकारी रहेगा। संयम और धैर्य से कार्य करें।
शुभ रंग: काला
उपाय: तेल दान करें और शनिदेव का पूजन करें।
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।
कुम्भ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन: आत्मनिरीक्षण का दिन है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जप करें।
सेहत अच्छी रहेगी। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। कारोबारी में मुनाफ इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन: परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
उपाय: मंदिर में केसर चढ़ाएं।
आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। वक़्त पर आपकी मदद किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है। शांति का वास आपके दिल में रहेगा और इसीलिए आप घर में भी अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
