बैजनाथ पुलिस ने ईमानदारी दिखाई: ग्रामीण का खोया मोबाइल ढूंढकर लौटाया
संवाददाता – सीमा खेतवाल
बैजनाथ । बैजनाथ क्षेत्र की पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक ग्रामीण का खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढकर उसे लौटा दिया। शिकायतकर्ता विनोद सिंह, निवासी स्यालीसेरा, बैजनाथ ने थाना बैजनाथ में अपने मोबाइल फोन के गुम होने की सूचना दी थी।
सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की खोजबीन शुरू की। फोन की जानकारी CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर अपलोड की गई और सर्विलांस सेल की सहायता से ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की सतत निगरानी और प्रयासों के फलस्वरूप आखिरकार मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
आज दिनांक 3 अगस्त 2025 को बैजनाथ थाना पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल फोन विनोद सिंह को सौंपा गया।
फोन वापसी के बाद विनोद सिंह ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि, “पुलिस की सक्रियता और ईमानदारी से आज मेरा महत्त्वपूर्ण डाटा और संपर्क वापस मिल गया। मैं इसके लिए बैजनाथ पुलिस का दिल से धन्यवाद करता हूँ।”
थाना प्रभारी ने बताया कि भविष्य में भी क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी वस्तु के खोने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
