बागेश्वर-तिरंगे के सम्मान में जुटी भाजपा, प्रतिष्ठानों पर 3 दिन लहराने का आह्वान
संवाददाता – सीमा खेतवाल
पार्टी जिला कार्यालय में आज नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में हर घर तिरंगा यात्रा पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष श्री विवेक तिवारी ने की। कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री श्री संजय परिहार ने तथा सह-संयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा आर्य ने किया, जबकि संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दीपक गसियाल द्वारा किया गया।
सभा में बताया गया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका रहेगी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाएगा तथा 15 अगस्त की सायं तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचित सभी नौ जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी की बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें विदाई दी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया, विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती चंदन दास, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौरयाल, राज्य मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल, पिथौरागढ़ प्रभारी श्री कुंदन परिहार, श्री विक्रम सिंह शाही, श्री सुबोध लाल शाह, श्री जगदीश कालाकोटी सहित सभी नौ जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
