Spread the love

अवैध चरस तस्करी पर कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 240 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

कालाढूंगी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत चलाए जा रहे अभियान में कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 240 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कालाढूंगी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हुडकियाचौड़ गांव जाने वाले कच्चे मार्ग के पास से संजय कुमार आर्या पुत्र स्व. विद्यासागर आर्या, निवासी ग्राम पसिया, ब्लॉक ओखलकाण्डा, थाना खन्स्यू, जिला नैनीताल को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 240 ग्राम चरस बरामद की। उसके विरुद्ध थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Spread the love

You missed