Spread the love

रामनगर में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

रामनगर (नैनीताल), सोमवार। रामनगर-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-309) पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना गर्जिया मंदिर क्षेत्र से आगे धनगढ़ी नाले के पास उस समय हुई, जब एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए और बस ने सड़क किनारे खड़े दो बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक अपनी बाइक के साथ नाले को पार करने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने नियंत्रण खोते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं, हालांकि किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।


Spread the love

You missed