Spread the love

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: भाजपा की दीपा दरम्वाल अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं उपाध्यक्ष

नैनीताल: लंबे इंतजार और विवादों के बाद नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दीपा दरम्वाल ने जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी रहीं।

चुनाव में दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा नेगी को 10 मत प्राप्त हुए। 14 अगस्त को हुए इस चुनाव के दौरान पांच पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण की खबरों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया था। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज दोपहर परिणामों की औपचारिक घोषणा कर दी।

चुनाव परिणाम से पहले संभावित जुलूस, नारेबाजी और भीड़भाड़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस अवधि में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, नारेबाजी और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा पर रोक रहेगी।


Spread the love

You missed