सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हल्द्वानी। शहर के पंचायत घर के पास गन्ना सेंटर क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां 55 वर्षीय व्यक्ति की घर के भीतर ही गोली लगने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और कैसे चली। घटना को लेकर परिजन और स्थानीय लोग भी दुविधा में हैं। मामला संदिग्ध परिस्थितियों में होने के चलते पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

गोलीकांड की सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।


Spread the love