Spread the love

नन्हीं परी प्रकरण: सरकार दायर करेगी सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका – मुख्यमंत्री

संवाददाता सीमा खेतवाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार नन्हीं परी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। उन्होंने न्याय विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की मजबूत पैरवी के लिए सर्वश्रेष्ठ कानूनी टीम नियुक्त की जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित हो सके।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में काठगोदाम क्षेत्र में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय बच्ची ‘नन्हीं परी’ के साथ दरिंदगी की गई थी। इस मामले में लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट ने आरोपित को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी, लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से वह दोषमुक्त हो गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश की बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि की अस्मिता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी और न्याय की इस लड़ाई में सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

सीएम धामी ने बताया कि सरकार लगातार सत्यापन अभियान भी चला रही है ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर समय रहते कार्रवाई हो सके।


Spread the love