लक्ष्या CLF बोहला की वार्षिक आम सभा सम्पन्न
मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने दिया मॉडल CLF बनाने का आश्वासन
संवाददाता – सीमा खेतवाल
बागेश्वर। लक्ष्या CLF बोहला की वार्षिक आम सभा (AGM) 23 सितंबर 2025 को इंटर कॉलेज बोहला में आयोजित हुई। इस अवसर पर SHG सदस्य, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, ग्रामोथन परियोजना स्टाफ और NRLM ब्लॉक स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। स्वागत गीत, अतिथियों को बैज एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित करने के बाद सभा की कार्यवाही शुरू हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बागेश्वर की माननीय विधायक श्रीमती पार्वती दास मौजूद रहीं। विशेष अतिथि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख मनीष कुमार, जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम, जिला परियोजना प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक (ग्रामोथन), ब्लॉक मिशन मैनेजर, CLF स्टाफ, सभी BOD सदस्य और SHG महिलाएँ शामिल हुईं।

सभा में वित्तीय वर्ष 2024–25 एवं चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 की CLF प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमे ग्रामोथन परियोजना के अंतर्गत जलवायु-सहिष्णु कृषि, मूल्य श्रृंखला विकास, उद्यमिता प्रशिक्षण, अल्ट्रा पुअर गतिविधियाँ, वेसाइड ईटरी और शेयर कैपिटल योजनाओं की जानकारी साझा की गई,विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी भी SHG महिलाओं को दी गई, नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव हुआ, जिसमें छोटे बदलावों के साथ नेतृत्व में निरंतरता और नई ऊर्जा का संचार हुआ, बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभा में उत्साह बढ़ाया,मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने आश्वासन दिया कि लक्ष्या CLF को मॉडल CLF बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
सभा में यह घोषणा की गई कि संग्रह केंद्र (Collection Centre) के विकास के लिए ₹3 लाख की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, SHG और CLF के सतत विकास तथा मॉडल ब्लॉक के उद्देश्य के अनुरूप सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई गई।
सभा में सहकारी गतिविधियों के विस्तार, CLF एवं ग्रामोथन परियोजना की प्रगति और सतत सामुदायिक विकास की दिशा में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। अंत में मुख्य अतिथि के धन्यवाद प्रस्ताव और समापन संबोधन के साथ AGM सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
