लालकुआं बना स्वच्छता का मिसाल,अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटिया की अगुवाई में लालकुआं स्वच्छता में प्रदेश में नंबर-1
लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत लालकुआं को प्रदेश स्तर पर अटल निर्भर पुरस्कार वर्ष 2024-25 से सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटिया को यह सम्मान 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
आज 1 अक्टूबर 2025 को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेवक सदन देहरादून से आए मा. अमरदेव एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटिया ने इस सफलता को जनता की जागरूकता और सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि लालकुआं को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाना ही उनका लक्ष्य है।
नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को गंदगी से बचने, साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटिया ने कहा कि भविष्य में भी सभी लोग मिलकर सहयोग करें ताकि लालकुआं न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का स्वच्छतम नगर बन सके।
