Spread the love

विजयादशमी पर्व पर माँ काली दरबार में दर्शन, ऐतिहासिक दशहरा मेले का शुभारंभ

संवाददाता सीमा खेतवाल

काण्डा, बागेश्वर: अधर्म, अन्याय और अहंकार पर धर्म, न्याय और विनम्रता की विजय के प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर श्री शत्रु विनाशक माँ काली जी के पवित्र दरबार में विशेष पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए गए। इसी अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक “दशहरा मेले” का विधिवत शुभारंभ भी किया गया।

इस मौके पर स्थानीय माताओं-बहनों, बड़े-बुजुर्गों और युवा साथियों से आत्मीय भेंट कर नवरात्रि की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित की गईं।
साथ ही माता रानी और प्रभु श्रीराम से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश सिंह गरिया , मेला समिति के अध्यक्ष श्री गोविन्द भंडारी, श्री शेर सिंह धपोला, श्री जागनाथ चंदोला, श्री रूप सिंह माजिला, श्री जितेंद्र वर्मा, श्री लाल सिंह कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता, श्री हीरा सिंह कर्म्याल, श्रीमती सविता नगरकोटी, श्री भगवान भंडारी, श्री विनय कर्म्याल, श्री निर्मल शाह, श्री राजू नगरकोटी सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक उत्साह, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा।


Spread the love

You missed