Spread the love

ग्राम पंचायत बनलेख में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया मूल नारायण मेला

संवाददाता – सीमा खेतवाल

बागेश्वर। ग्राम पंचायत बनलेख में स्थित श्री मूल नारायण मंदिर परिसर में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मूल नारायण मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री मूल नारायण जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय माताओं-बहनों, युवा साथियों और क्षेत्र के सम्मानित जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बने।

मेला कमेटी अध्यक्ष श्री खुशाल सिंह रावत के नेतृत्व में मेले का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री भूपाल सिंह भाकुनी, श्री प्रकाश पपोला, श्री चंदन कोरंगा, श्री लक्ष्मण सिंह बोरा, श्री विक्रम कोरंगा, विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश हरड़िया, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज भौर्याल, श्री बहादुर खाती, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री हरीश मेहता, तथा श्री खड़क सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भक्तों ने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा के संरक्षण का भी माध्यम बन गया है। श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और आने वाले वर्षों में और भी भव्य आयोजन की कामना की।


Spread the love