Spread the love

पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया ‘दान उत्सव’

संवाददाता – सीमा खेतवाल

बागेश्वर। पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर, बागेश्वर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानवता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समर्पित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में स्वच्छता अभियान और श्रमदान से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके बाद दान उत्सव के अंतर्गत स्वयंसेवी छात्राओं ने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता हेतु कपड़े, किताबें और खिलौने दान किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दान केवल वस्त्र या वस्तु का नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक है। राष्ट्रीय सेवा योजना की यह पहल समाज में सहयोग और करुणा की भावना को और मजबूत बनाती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वे आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रभारी निदेशक डॉ. पुष्पा, प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. नेहा बगुनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र राणा, डॉ. गीता, डॉ. सीता आर्य, तथा परिसर के समस्त पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

You missed