Spread the love

नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: 261 लापरवाह चालकों पर कार्रवाई, ₹82,500 जुर्माना वसूला

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर राहगीरों व यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव श्री गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सदर बाजार, मंगलपड़ाव सहित आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर गलत तरीके से पार्क किए गए 38 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की।

इसके साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 3 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। पूरे जनपद में अभियान के दौरान कुल 261 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए ₹82,500 का जुर्माना वसूला गया, 10 वाहन सीज किए गए तथा 3 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सख्त लेकिन जनहितकारी दृष्टिकोण से कार्रवाई कर रही है।


Spread the love