Spread the love

अवैध शराब तस्करी पर नैनीताल पुलिस का बड़ा वार: एक तस्कर गिरफ्तार, 11 पेटी अवैध शराब जब्त

​नैनीताल के एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देशों पर जनपद में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, एसओजी (SOG) और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

​एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन और सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री अमरचंद शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने यह सफलता हासिल की।

​क्या है मामला?

​दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को शाम के समय, गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास, नीम करौली प्रॉपर्टीज के पास चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 11 पेटी अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

​गिरफ्तार अभियुक्त

  • ​नवीन कुमार सिंह, पुत्र उदय शंकर सिंह, निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी।

​गिरफ्तार तस्कर के पास से कुल 11 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की व्हिस्की, रम और बीयर शामिल है:

  • ​मैकडेवल व्हिस्की: 66 पव्वे और 19 हाफ

  • ​8 PM व्हिस्की: 44 पव्वे

  • ​रॉयल स्टैग व्हिस्की: 37 पव्वे

  • ​बकाडी लेमन रम: 33 पव्वे

  • ​कॅप्टन मॉर्गन रम: 12 बोतल

  • ​Budweiser बीयर: 24 बोतल और 72 केन

​पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त नवीन कुमार सिंह के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।


Spread the love