उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की नैनीताल जिला कार्यकारिणी की ऐतिहासिक बैठक संपन्न
एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में शिक्षकों के हितों को लेकर हुआ मंथन, मजबूत संगठन के निर्माण का संकल्प
हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की नैनीताल जिला कार्यकारिणी की ऐतिहासिक बैठक रविवार को एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी श्री हीरा सिंह ने की, जबकि जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र चौधरी एवं जिला महामंत्री एलडी पाठक के संयोजन में बैठक का सफल आयोजन किया गया।
बैठक में शिक्षकों के हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न शैक्षिक व प्रशासनिक समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एक प्रभावशाली एवं सक्रिय जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।
निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी जिला सम्मेलन में आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से संगठन की भावी रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि संघ शिक्षकों के हितों में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा।
बैठक में श्री भगत सिंह नेगी, श्रीमती सुनीता भट्ट, श्री चारू चंद्र, श्री हितेश तिवारी, श्री शैलेंद्र वर्मा, श्री भास्कर जोशी, श्री हितेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
