वनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई: हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
मौके से ताश की गड्डी और ₹3380 नकद बरामद, जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर जनपद में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वनभूलपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक थाना वनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को यह कार्रवाई की। टीम ने रेलवे स्टेशन से आगे पार्किंग क्षेत्र में छापा मारकर तीन व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 52 पत्ते ताश और ₹3380 नकद बरामद किए।
गिरफ्तार जुआरी –
फजले अहमद, पुत्र इकबाल हुसैन, निवासी हनीफ होटल, लाइन नंबर-8, थाना वनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
मोहम्मद रफी, पुत्र रफीक, निवासी लाइन नंबर-17, आजाद नगर, गफूर हलवाई के पीछे, थाना वनभूलपुरा।
जिब्राइल, पुत्र नबी अहमद, निवासी मोहम्मदी चौक के पास, इंदिरा नगर, थाना वनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना वनभूलपुरा पर मु.अ.सं. 240/25, धारा 13 (G) जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
