Spread the love

रवाईखाल में स्कूटी में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

संवाददाता सीमा खेतवाल

रवाईखाल (16 अक्टूबर 2025)। गुरुवार शाम करीब 4:17 बजे फायर सर्विस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रवाईखाल क्षेत्र में एक स्कूटी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि एक दोपहिया वाहन में भीषण आग लगी हुई थी, जिससे आसपास के मकानों तक आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने तुरंत वॉटर टेंडर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। टीम की त्वरित कार्रवाई से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के समय पूर्व विधायक श्री ललित फर्स्वाण भी मौके पर मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग स्कूटी नंबर UK 02 B 4410, जो मोहन सिंह नामक व्यक्ति की थी, में लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित व्यक्तियों ने बताया कि आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सौभाग्य से इस घटना में दोपहिया वाहन के अलावा अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ।

फायर सर्विस टीम में एलएफएम नवीन चंद्र, डीवीआर चन्द्र प्रकाश, एफडब्ल्यू रश्मि,एफडब्ल्यू काजल, एफडब्ल्यू दिव्या आदि कर्मी शामिल रहे।

फायर सर्विस विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से रवाईखाल क्षेत्र में एक संभावित बड़ी दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया।


Spread the love