बागेश्वर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2.006 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, आठ लाख की कीमत की चरस बरामद
SP चन्द्रशेखर घोडके के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान में मिली सफलता, “नशा मुक्त उत्तराखंड” मुहिम को मिला बड़ा बल
संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर: पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष एंटी-नारकोटिक्स चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को 2.006 किलोग्राम अवैध चरस (Charas Smuggling) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य को “नशामुक्त उत्तराखंड (Drug-Free Uttarakhand 2025)” बनाने के लक्ष्य के तहत बागेश्वर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2025 की शाम को SOG टीम बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक सलाउदीन के नेतृत्व में बागेश्वर-कपकोट मार्ग के पंद्रहपाली तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी।
जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल (नं. UK08R-7019, अपाचे) सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 2.006 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र स्व. दुर्गाराम, निवासी बदियाकोट, थाना कपकोट, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में मु. FIR संख्या 69/25, धारा 08/20/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। चरस तस्करी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी सीज (Seized) कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास (Criminal Background) की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके ने SOG टीम बागेश्वर के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को ₹2000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि
“नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। समाज को नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है।”
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चरस कहाँ से लाया था और कहाँ आपूर्ति करने वाला था। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी किसी अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
