Breaking News: हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा — ओके होटल के पास बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत
हल्द्वानी (Uttarakhand News Today)। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुधवार को ओके होटल (OK Hotel) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक प्राइवेट बस (Private Bus) बेकाबू होकर तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसने सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही मिनटों में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस (Haldwani Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय वजीर अहमद, पुत्र मोहम्मद नबी, निवासी वार्ड 28 बनभूलपुरा, बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अपने बच्चों को स्कूल पहुंचने के बाद वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ओके होटल चौराहे के पास वह एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गए और उनका सिर बस के टायर के नीचे आ गया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की मंगलपड़ाव क्षेत्र में मोटर वाइंडिंग के दुकान है। वजीर पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वजीर अपने पीछे अपने दो बच्चे और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वजीर का 8 वर्ष का बेटा और 5 वर्ष की बेटी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बस चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश (Driver Search) शुरू कर दी है।
