ज्योलीकोट में दर्दनाक सड़क हादसा: Tempo Traveller खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल, एक लापता

नैनीताल। शनिवार की देर रात नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा (Jyolikot Road Accident) हो गया। जानकारी के अनुसार, 01 नवम्बर 2025 की रात्रि को ज्योलीकोट आमपड़ाव के पास एक टेंपो ट्रैवलर (Tempo Traveller) अनियंत्रित होकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
👉 यह भी पढ़ें:भारत का पहला कांच का सस्पेंशन ब्रिज
सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन नैनीताल द्वारा SDRF पोस्ट नैनीताल को तुरंत अलर्ट किया गया। सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम (SDRF Rescue Team) आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
👉 संबंधित खबर:हल्द्वानी नहर हादसा
टीम ने पाया कि वाहन में कुल 18 यात्री सवार थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया। वहीं, इस दर्दनाक नैनीताल दुर्घटना (Nainital Accident) में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी खोजबीन SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। रातभर जारी राहत-बचाव कार्य के दौरान प्रशासन ने घटनास्थल पर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा।
नैनीताल प्रशासन ने कहा है कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया था।

