कपकोट विधानसभा क्षेत्र के खलझूनी और झूनी में जनसम्पर्क एवं जनमिलन कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता सीमा खेतवाल
कपकोट (बागेश्वर): कपकोट विधानसभा क्षेत्र के सरयू घाटी के ग्राम पंचायत खलझूनी और झूनी में जनसम्पर्क एवं जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि ने देवतुल्य जनता से संवाद कर आम जनमानस की समस्याओं और शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन एवं आवास से संबंधित विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश जारी किए गए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कपकोट श्री प्रकाश जोशी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री मनोहर राम, श्री बलवीर टाकुली, श्री दयाल ऐठानी, श्री प्रताप कठायत, श्री चंद्र सिंह कपकोटी, ग्राम प्रधान श्रीमती पार्वती देवी, अध्यक्ष श्री तारा सिंह टाकुली, श्री उत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहा।
