जजी परिसर में बवाल: ईंट, दांत और चीख-पुकार… पारिवारिक विवाद बना रणक्षेत्र!
हेमंत के सिर पर ईंट, समधन की कलाई पर दांत… पुलिस तक पहुंची मारपीट की नौबत

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर गुरुवार दोपहर अचानक अखाड़ा बन गया। पारिवारिक वाद में पहुंचे दो परिवारों के बीच ऐसा बवाल मचा कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। देखते ही देखते मामला बहसबाज़ी से सीधा हाथापाई और फिर खून-खराबे तक पहुंच गया।
⭐ कैसे भड़की लड़ाई?
गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी 32 वर्षीय हेमंत कुमार आगरी, जो वाहन चालक हैं, अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए पारिवारिक न्यायालय में वाद लड़ रहे हैं। गुरुवार को दोनों पक्ष काउंसिलिंग के लिए कोर्ट पहुंचे थे।
हेमंत अपने पिता, मां और बहन के साथ आया, जबकि पत्नी अपने पिता के साथ पहुंची।
जैसे ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए, हेमंत ने बड़ी सहजता से बच्चे का हाल पूछा — बस यही बात ससुर को आग-бबूला कर गई।
⚡ ईंट से सिर फोड़ने का आरोप
आरोप है कि पत्नी के पिता ने गुस्से में पास ही पड़ी ईंट उठाई और हेमंत के सिर पर दे मारी। ईंट वार इतना जबरदस्त था कि हेमंत मौके पर ही लहूलुहान होकर लड़खड़ा गया।
हंगामा बढ़ा तो हेमंत की मां नीमा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन तभी समधी ने उन पर भी हमला बोलते हुए उनकी कलाई पर दांत गड़ा दिए।
😱 कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी
अचानक हुए इस हमले से जजी परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अधिवक्ता और मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया।
खून से सराबोर हेमंत सीधे कोर्ट रूम में जज के सामने जा पहुंचा, जहां पूरा मामला देखकर अदालत ने उसे तत्काल कोतवाली भेजने के निर्देश दिए।
👮♂️ पुलिस कार्रवाई शुरू
प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल चुकी है। आरोपित ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले में वैधानिक कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
