बजोंन भूस्खलन प्रभावित परिवारों का स्थायी विस्थापन तेज, जिला टीम ने किया निरीक्षण
नैनीताल। गत मानसून में हुए बजोंन भूस्खलन के बाद तीन परिवारों के घरों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने इन्हें अस्थायी स्थानों पर शिफ्ट किया था। अब इन परिवारों के स्थायी विस्थापन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
👉 यह भी पढ़ें: देवभूमि जनहुनकार की बड़ी खबर — नैनीताल जिला प्रशासन अपडेट
उपजिलाधिकारी नैनीताल पहले ही इन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु सुरक्षित भूमि चयन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप चुके हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सत्यापन टीम बजोंन पहुंची और चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा चयनित भूमि को उपयुक्त करार दिया और स्थायी विस्थापन प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने की मांग की।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि भूमि संबंधी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद स्थायी विस्थापन कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें: देवभूमि जनहुनकार की बड़ी खबर — नैनीताल जिला प्रशासन अपडेट
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार, सिंचाई विभाग के डी.के. सिंह, भूवैज्ञानिक कामिनी, राजस्व टीम, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित प्रभावित परिवार मौजूद रहे।
यह भूस्खलन प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा राहत कदम माना जा रहा है।





