मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 02 शराब तस्कर गिरफ्तार, नशा मुक्त अभियान के तहत छापेमारी तेज
हल्द्वानी/मुखानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एसपी सिटी मनोज कात्याल, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
अवैध शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
मुखानी पुलिस टीम ने नाथूपुर पाड़ली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान
➡️ अभियुक्ता फूलवती पत्नी स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाड़ली, को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) के साथ दबोचा।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
144 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गैस गोदाम रोड पर चेकिंग के दौरान
➡️ अभियुक्त प्रमोद आर्या पुत्र स्व. मदि राम, निवासी नाथूपुर पाड़ली, को 144 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देसी शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके पर शराब को सीज कर आरोपी को थाने लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी गति से जारी रहेगा और क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
