किच्छा रोड पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

किच्छा रोड पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, ऑटो पार्ट्स कंपनी में ITC घोटाला उजागर — 21 लाख की तत्काल वसूली

हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने किच्छा रोड स्थित एक ऑटो पार्ट्स निर्माण कंपनी पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। जांच के दौरान कंपनी द्वारा की गई अनियमितताएं सामने आने पर प्रबंधन ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर ही 21 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कर दिए।

यह भी पढ़ें- कोहली बार फायरिंग मामला

सूत्रों के अनुसार, आयुक्त सोनिका के निर्देश पर शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त श्याम तिरुवा के नेतृत्व में विभाग की विशेष टीम ने कंपनी के कार्यालय, कंप्यूटर डेटा और सभी वित्तीय रिकॉर्ड की गहन तलाशी ली।

जांच टीम को मिले दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से पता चला कि कंपनी लंबे समय से सिडकुल क्षेत्र में स्थित कई औद्योगिक इकाइयों को ऑटो पार्ट्स की सप्लाई कर रही थी, लेकिन वास्तविक खरीद की तुलना में खरीद को अधिक दिखाकर ITC का गलत लाभ लिया जा रहा था

टीम ने खुलासा किया कि कंपनी द्वारा 1 करोड़ 67 लाख रुपये का टैक्स जमा नहीं किया गया था और बिलिंग में भारी गड़बड़ी की गई थी।

जैसे-जैसे विभाग को ठोस साक्ष्य मिलते गए, कंपनी का प्रबंधन दबाव में आ गया और तत्काल 21 लाख रुपये जमा करा दिए। अधिकारियों ने साफ किया कि बाकी टैक्स की रिकवरी भी जल्द शुरू की जाएगी और पूरी जांच आगे भी चलती रहेगी।

यह भी पढ़ें- मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई में विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) के उपायुक्त विनय ओझा, सहायक आयुक्त जीशान मलिक, अमर कुमार, राज्य कर अधिकारी विश्वजीत, मुकेश पांडे और आकांक्षा शामिल रहे।


Spread the love