रंगदारी माँगने वाले शातिर अपराधी को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले शातिर अपराधी गोपाल चन्द्र बनवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताकर लोगों को धमकाता था और फर्जी शिकायतों की आड़ में उनसे मोटी रकम वसूलने का प्रयास करता था।
दिनांक 22/11/2025 को शिकायतकर्ता बलवंत सिंह, निवासी ग्राम मेलाडुंगरी गरुड़ (बैजनाथ), ने पुलिस को तहरीर दी कि गोपाल बनवासी, निवासी रीठा, ने उनके खिलाफ मकान ध्वस्तीकरण का आदेश लाने के नाम पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और फर्जी शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली बैजनाथ में मु.अ.स. 25/25, धारा 308(2)/308(6) बी.एन.एस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा तत्काल गहन विवेचना के निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान बैजनाथ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 25/11/2025 को आरोपी गोपाल चन्द्र बनवासी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन रंगदारी मांगने वाला अपराधी है और जघन्य अपराधों में पहले भी सजा पा चुका है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
-
मु.अ.स. 06/2011 — धारा 366/306 भादवि (अपह्रण व आत्महत्या के दुष्प्रेरण)
-
अभियुक्त 5 वर्ष की सजा काट चुका है।
-
-
मु.अ.स. 21/2025 — धारा 308(2)/308(4)/316(2) बी.एन.एस
-
इस मामले में पुलिस आरोपपत्र न्यायालय भेज चुकी है।
-
इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और दोबारा लोगों को भय दिखाकर रंगदारी मांगने लगा।
