SDG Achiever Award 2024–25
Spread the love

उत्तराखंड में SDG Achiever Award 2024–25 के लिए नामांकन शुरू, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

नैनीताल, 26 नवंबर 2025 | उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु SDG Achiever Award 2024–25 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) एवं नीति आयोग द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।

एसडीजी लक्ष्यों को बढ़ावा देने का उद्देश्य

इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य राज्य में विभिन्न क्षेत्रों—जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, सामाजिक कल्याण एवं नवाचार—में हो रहे प्रभावी कार्यों को पहचान देना और इन्हें अन्य क्षेत्रों में रिप्लिकेट करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

SDG Localization पर विशेष फोकस

इस वर्ष पुरस्कार प्रक्रिया में SDG Localization पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक किए जा रहे नवाचारों और सफल पहलों को भी शामिल किया जाएगा।

पहली बार SDG Young Achiever Award की घोषणा

इस वर्ष पहली बार ‘SDG Young Achiever Award’ भी शुरू किया गया है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा जो शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,जल एवं जैव विविधता संरक्षण,नशा मुक्ति,नवाचार,आदि क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

60 व्यक्तियों/संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

राज्यभर से कुल 60 व्यक्तियों या संस्थाओं को इस वर्ष SDG Achiever Award प्रदान किया जाएगा। चयनित मॉडलों और उत्कृष्ट कार्यों को आगे विभिन्न योजनाओं में लागू करने पर भी जोर दिया जाएगा।

नामांकन 30 नवंबर तक

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए 30 नवंबर 2025 तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएँ अपनी प्रविष्टि

  • QR Code

  • या ईमेल: cppgg@gmail.com
    के माध्यम से भेज सकते हैं।
    नामांकन फॉर्म cppgg.uk.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Spread the love