Spread the love

नैनीताल: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 लोग गिरफ्तार, SSP का स्पष्ट संदेश—’सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं’

नैनीताल पुलिस ने जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी और काठगोदाम पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए 3 लोगों को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियान के दौरान तीनों के वाहनों को भी सीज कर दिया।

SSP ने दिया सख्त संदेश

SSP नैनीताल ने स्पष्ट कहा है कि जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से अभियान चलाकर ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

काठगोदाम पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

थाना काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक दोपहिया और एक चारपहिया वाहन को सीज किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम—

  1. तेज सिंह, पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी सूर्य गांव, नैनीताल

  2. मनोज डसीला, पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, दमुआढूंगा, हल्द्वानी

इन दोनों पर नशे की हालत में स्वयं की व अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप है।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया

इसी अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने तिकोनिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन (UK 04 AK 9211) को रोका।
वाहन चालक रक्षित हर्बोला, पुत्र दिनेश चंद्र हर्बोला, निवासी नीलांचल कॉलोनी फेस-3, डहरिया, शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।

हल्द्वानी पुलिस ने रक्षित हर्बोला को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।


Spread the love