कोसी नदी किनारे हटाया कब्जा
Spread the love

रामनगर: कोसी नदी किनारे पुछड़ी में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू हुआ हटाओ अभियान

रामनगर में कोसी नदी किनारे पुछड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
रामनगर में कोसी नदी किनारे पुछड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

कोसी नदी किनारे रिज़र्व फॉरेस्ट की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की बड़ी कार्रवाई आज तड़के शुरू हो गई। पुछड़ी क्षेत्र में भारी पुलिस बल, वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन चलाया।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के निर्देशों के बाद यह क्षेत्र कई महीनों से प्रशासन की निगरानी में था। सर्वे रिपोर्ट और SIT जांच पूरी होने के बाद रविवार सुबह अभियान को गति दी गई।

अवैध मजार, मदरसे और मस्जिद के निर्माण से चौंके अधिकारी

सूत्रों के अनुसार, रिजर्व फॉरेस्ट की सरकारी जमीन पर न केवल झोपड़ियाँ बल्कि मजार, मस्जिद और मदरसे तक बना दिए गए थे।
जब प्रशासन सर्वे के लिए पहुंचा तो टीम भी हालात देखकर हैरान रह गई।

घुसपैठ और जमीन के फर्जी सौदों की SIT में पुष्टि

सरकार ने वन भूमि सौदेबाजी और कब्जों के मामले की जांच के लिए SIT गठित की थी।
जांच में खुलासा हुआ कि—

  • फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनें बेची गईं

  • लोगों को सस्ते प्लॉट देने के नाम पर धोखा दिया गया

  • वन भूमि पर अवैध खेती और निर्माण लगातार बढ़ रहा था

2024 में इस मामले में कई लोगों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे।

ड्रोन सर्वे में 100 हेक्टेयर क्षेत्र में 500 से ज्यादा कब्जे उजागर

प्रशासन ने हाल ही में—

  • ड्रोन कैमरों से पुछड़ी बस्ती का सर्वे किया

  • अवैध निर्माण, खेती और कब्जों की पहचान की गई

रिपोर्ट के अनुसार, वन विभाग की लगभग 100 हेक्टेयर भूमि पर 500 से अधिक परिवारों ने कब्जा कर रखा है।

नगर पालिका को ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए दी गई जमीन पर भी कब्जा

कुछ वर्ष पहले तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण (ट्रेंचिंग ग्राउंड) के लिए करीब एक हेक्टेयर भूमि दी थी। इसके बदले पालिका ने वन विभाग को एक करोड़ रुपये भी दिए, लेकिन यह जमीन भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में पड़ी थी।

पहले चरण में इसी भूमि को पूरी तरह खाली करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में ड्रामा: गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ गायब

एडीएम, एसएसपी, DFO सहित भारी फोर्स तैनात – सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अभियान के दौरान मौके पर मौजूद प्रमुख अधिकारी:

  • एडीएम विवेक राय

  • डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य

  • एसएसपी मंजूनाथ टीसी

  • वन विभाग व राजस्व की संयुक्त टीम

  • भारी पुलिस फोर्स

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा—
“रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर बाहर से आए लोगों ने अवैध बसावट कर ली थी। किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।”

वन विभाग: नोटिस, चेतावनी और मुनादी के बाद शुरू हुई कार्रवाई

DFO प्रकाश आर्य ने बताया:

  • सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी भूमि को हर हाल में मुक्त कराना है

  • नोटिस और मुनादी पहले ही कर दी गई थी

  • ट्रेंचिंग ग्राउंड की भूमि जल्द नगर पालिका को सौंपी जाएगी

बस्ती में हड़कंप, कुछ लोगों ने अधिकारियों से की बहस

अभियान की भनक लगते ही पुछड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी।
कुछ लोगों ने अधिकारियों के साथ बहस भी की,
लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही।


Spread the love