दर्जनों पूर्व सैनिकों ने थामा उक्रांद का हाथ
केंद्रीय ऑफिस में उत्तराखंड क्रांति दल सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष पुरण सिंह कठैत जी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दर्जनों पुर्व सैनिकों ने उक्रांद का दामन थामा, इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री चंद्रमोहन सिंह गाड़िया, उपाध्यक्ष महीपाल सिंह पुंडीर, प्रभारी प्रमोद काला, महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ दीप चंद्र उत्तराखंडी, महानगर अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रावत, पछवादुन अध्यक्ष गणेश काला, परवादून अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल केंद्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी Ghildiyal, विपिन रावत, प्रताप कुँवर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें कैप्टन वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं खुशाल सिंह गाड़िया केंद्रीय संगठन मंत्री, पंकज उनियाल संगठन सचिव, धर्म सिंह नाथ को उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सैनिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया जिसमें कैप्टन रघुवीर सिंह बिष्ट देहरादून महानगर अध्यक्ष, परवादुन अध्यक्ष सूबेदार जीत सिंह नेगी, कोटद्वार जिला संगठन प्रभारी सैनिक प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया
