Spread the love

पेयजल और जल संस्थान ने बुद्ध पार्क हल्द्वानी से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली विशाल रैली

आज दिनांक 27 जनवरी, 2024 को उत्तराखण्ड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण करते हुए राजकीयकरण की मांग के साथ जल निगम और जल संस्थान के कार्यो को निजी हाथो में सौप कर निजीरकण के विरोध में आज आठवे दिन विशाल रैली निकाली गयी और धरना प्रर्दशन कार्यक्रम नैतीताल रोड़ बुध पार्क तिकोनिया में किया गया। अपनी मांगो के समर्थन में पेयजल और जल संस्थान ने एक मंच पर आवाज बुलन्द कर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बुद्ध पार्क हल्द्वानी से उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी और वापस बुद्ध पार्क तक एक विशाल रैली निकाल कर शासन और सरकार को चेताया कि अब कर्मचारी सड़को पर आने को मजबूर हो चुका हैं और अगर उनकी मांगो पर जल्द गौर कर सकरात्मक निर्णन नहीं निकाला गया तो आन्दोलन और भी तेज किया जा सकता हैं।

इस मौक पर बुद्ध पार्क में एक हंगामी सभा हुई जिसमे शासन और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजे कर अपना तीखा रोष जताया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए भूपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि जल निगम और जल संस्थान वर्षो से पानी पिलाने का पुनीत कार्य कर रहा है जिसे निजी हाथो में सौपना गलत हैं। सयुक्त मोर्चा के कुमाऊॅ मण्डल संयोजक श्री संयज जोशी ने कहा कि उनकी मांगो पर लगातार अनदेखी हो रही है, अगर जल्द इस पर सकरात्मक निर्णय कर्मचारी हित में नहीं निकलता है तो आन्दोलन उग्र भी हो सकता हैं। ई0 पंकज उपाध्याय ने कहा कि अभियन्ता वर्ग मांगो को लेकर मोर्चे के साथ है और किसी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। श्री रमेश चन्द्र आर्य ने कहा कार्यो को निजी हाथो में सौपे का जो सडयंत्र रचा जा रहा है उसका पूरा विरोध होगा। अरविन्द दुबे ने सम्बोधित करते हुए उन्होने जल निगम-जल संस्थान द्वारा संचालित पेयजल और सीवरेज सम्बन्धी कार्यो को शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत UUSDA को सौपने का तीखा विरोध किया, कहा कि अगर सरकार और शासन द्वारा इस मांग पर सरात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जल्द ही कर्मचारी आन्दोलन को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियन्ता, ई0 एस0सी0 पन्त ने कहा कि ऐसी व्यवथाओ से केवल जनता का अहित ही होता हैं। जल निगम और जल संस्थान वर्षो से सीवरेज व पेयजल व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संचालित करते रहा है। जिसे एक करते हुए पूर्व की भांति राजकीय विभाग बनाया जाए। सचिव कुमाऊॅ ई0 यतेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इन मांगो की वर्षो से अनदेखी हो रही है जिसके लिए अब पेयजल निगम और जल संस्थान के सभी घटक संगठन एकजुट है। रैली और सभा का समापन करते हुए शीतल साह, कुमाऊॅ संयोजक संयुक्त मोर्चा ने इस रैली सफल बनाने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन, जल निगम जल संस्थान मिनिस्ट्रियल संवर्ग, जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन, लाल झण्ड यूनियन, पेशनर्स, उपनल व संविदा कर्मियो का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 29 से 31 जनवरी, 2024 तक 02 घण्टे का सांकेतिक धरना कार्यक्रम यथ्वत् चलेगा जिसके क्रम में 29 जनवरी, 2024 को मुख्य अभियन्ता, कुमाऊॅ कार्यालय हल्द्वानी में सांकेतिक धरना दिया जायेगा। रैली के दौरान संयुक्त मोर्चा के ई0 अशोक कुमार कटारिया, ई0 पल्लवी चैधरी, ई0 आर0एस0 लोशाली, ई0 नीरज तिवारी, ई0 प्रमोद चन्द्र पाण्डे, ई0 एच0सी0 पन्त, ई0 रविन्द्र कुमार, ई0 सतीश सिंह, ई0 अनिल जुयाल, ई0 नागेन्द्र आर्या, ई0 मीनाक्षी बेलवाल, ई0 रचना चैधरी, विजय साह, भुवन चन्द्र पाण्डे, हेमन्त भट्ट, रेखा सुयाल, ललित प्रसाद, किशन बिष्ट, अजय, फरहान अन्सारी, विपुल चैधरी, दीपक चैहान, शिवमोहन, गोविन्द, भाष्कर राम, भावना, गणेश, आनन्द, राधा, मानवी, प्रियंका, नारेन्द्र शाही, गौरव कश्यप, हर्षा पाण्डे, तारा रावत, कृष्ण शर्मा, मनोज कुमार सक्सेना, नवीन भट्ट, रमेश चन्द्र जोशी, रामसिंह, हेमन्त कुमार, भगवती, ज्योति, प्रीति बिष्ट, मनवर, गणेश बोरा, केशर, भीम सिंह, हरीश तिवारी, प्रकाश चन्द्र, आदि उपस्थित रहे।

 


Spread the love