ट्रांसफर ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने 11 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले
देहरादून | उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
आईएएस संजय कुमार (2014 बैच) को निदेशक-कोशल विकास एवं प्रशिक्षण, हल्द्वानी से हटाकर निदेशक-सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस सी. रविशंकर (2016 बैच) को उद्योग विभाग में नई तैनाती देते हुए अपर सचिव-उद्योग तथा निदेशक-राजकीय मुख्यालय, रुद्रपुर बनाया गया है।
आईएएस नरेन्द्र सिंह भंडारी (2016 बैच) को अपर सचिव-नियोजन विभाग से हटाकर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद, देहरादून एवं निदेशक-सेवायोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस विनोद गिरि गोस्वामी (2017 बैच) को अपर सचिव-शहरी विकास विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव-आवास एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी-मार्गीय नई घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
आईएएस प्रतीक जैन (2018 बैच) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग पद से हटाकर प्रबंध निदेशक-जीएमवीएन, मिशन निदेशक-जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक-नमामि गंगे एवं निदेशक-KFW परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएएस विशाल मिश्रा (2018 बैच) को प्रबंध निदेशक-जीएमवीएन सहित अन्य परियोजनाओं के पद से हटाकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है।
पीसीएस अधिकारी गिरिश सिंह रावत को अपर सचिव-कार्मिक एवं सतर्कता से स्थानांतरित कर अपर सचिव-अल्पसंख्यक कल्याण तथा निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री सुरेश जोशी (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव-दुग्ध एवं दुग्ध विकास विभाग से हटाकर अपर सचिव-जनगणना बनाया गया है।
शासन के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश पर संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पंतियाल के हस्ताक्षर हैं।


