Spread the love

हल्द्वानी में होली मिलन समारोह: जनप्रतिनिधियों संग रंगों में घुला भाईचारे का संदेश

01 मार्च, 2026/हल्द्वानी।रामपुर रोड स्थित चांदनी चौक घुड़दौड़ा क्षेत्र में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी महिलाओं और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को सामाजिक समरसता और एकता के साथ मनाया जाए।

होली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गीत-संगीत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक एकता को मजबूत करने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, मोहन पाठक, प्रधान मनीष कुल्याल, किशन दरम्वाल, निशा कुल्याल, गंगा देवी, कमल बेलवाल, गंगोत्री देवी, अनीता बिष्ट, अर्चना, नरेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र क्वीरा, हेमा दरम्वाल, सुनीता निगल्टिया, नेहा गोस्वामी, सोनी दुर्गापाल, भूप्पी क्वीरा, ललित नेगी, कुलदीप कुल्याल, जगदीश सिंह, विक्रम नेगी, हरीश नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Spread the love