जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल
Spread the love

नियमों से खिलवाड़ पड़ा भारी, नैनीताल में 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त

नैनीताल जिले में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पर्यटन विकास विभाग की जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद जिले के 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले में कई होमस्टे बिना पूर्ण दस्तावेजों और निर्धारित मानकों के संचालन में पाए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया किजांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन, अधूरे दस्तावेज और होमस्टे के नाम पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामले सामने आए। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित होमस्टे के लाइसेंस रद्द कर दिए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यह कार्रवाई नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भीमताल क्षेत्रों में की गई है। इन इलाकों में निरीक्षण के दौरान कई होमस्टे संचालक निर्धारित मानकों का पालन करते हुए नहीं पाए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी बिना पंजीकरण के होमस्टे संचालित होते पाए गए तो संबंधित प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी होमस्टे संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटन विभाग के नियमों के अनुसार पंजीकरण कराएं और सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट रखें।


Spread the love