गैस सिलेंडर
Spread the love

आम जनता पर महंगाई की एक और मार, गैस सिलेंडर फिर महंगा

देश की आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकार ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट और बिगड़ने वाला है। पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह फैसला जेब पर भारी पड़ रहा है।

नई दरों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये तक का इजाफा किया गया है। गैस की बढ़ी कीमतें आज 7 मार्च 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं।

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता और चेन्नई में भी गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे हर घर का मासिक खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।

सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ घरों की रसोई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर की कीमतों में यह इजाफा आम जनता के लिए एक और बड़ा आर्थिक बोझ बनकर सामने आया है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

 


Spread the love