6000 ट्रामाडोल कैप्सूल
Spread the love

कार में भरी थी नशे की खेप! 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ी बड़ी सप्लाई

उधम सिंह नगर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और किच्छा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जिले में नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में किच्छा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई की।

दिनांक 08 मार्च 2026 को डीडी चौक किच्छा के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की Hyundai Exter कार (UK06BM 9002) को रोका। तलाशी लेने पर कार से 25 डिब्बों में भरे 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।

इस दौरान कार सवार मो. शाहबाज (21 वर्ष) पुत्र लईक अहमद निवासी वार्ड नंबर 19, रजा मस्जिद के पास, सिरोली कला थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह नशीली दवा उसके बड़े भाई रईस अहमद द्वारा बरेली से लाई गई थी, जिसे वह अपने घर से लेकर आया था। इस पूरे नेटवर्क की जांच अब पुलिस द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में FIR नंबर 89/26, धारा 8/22/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बरामद सामान

25 डिब्बों में 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल

Hyundai Exter कार (UK06BM 9002)

वीवो कंपनी का मोबाइल फोन

51,000 रुपये नकद


Spread the love