अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3000 लीटर लहन नष्ट; आरोपी गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बरखेड़ी स्थित बहेला नदी किनारे छापेमारी की। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर अवैध कच्ची शराब तैयार करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी, कोतवाली आईटीआई के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने मौके से 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहा लगभग 3000 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से
02 लोहे के ड्रम
04 प्लास्टिक पाइप
02 एल्यूमिनियम के चकोर पाइप
02 प्लास्टिक जार
बरामद किए, जिनका उपयोग कच्ची शराब तैयार करने में किया जा रहा था।
इस मामले में कोतवाली आईटीआई में मु0एफ0आई0आर संख्या 70/2026 के तहत धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
